1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rhea chakraborty offered role of draupadi in mahabharata

रिया चक्रवर्ती के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, निभा सकती हैं 'द्रोपदी' का किरदार

rhea chakraborty
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सु्र्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में रिया ने 'द टाइम्‍स 50 मोस्‍ट डिजायरेबल विमेन 2020' की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई हैं। वहीं अब खबरें आ रही है कि रिया के हाथ एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है।

 
खबरों के अनुसार रिया चक्रवर्ती को महाभारत से प्रेरित फिल्म में द्रौपदी का रोल ऑफर हुआ है। इस रोल को लेकर फिल्म मेकर्स और रिया के बीच बातचीत शुरू हुई है और इस रोल पर अभिनेत्री फिलहाल विचार कर रहीं हैं।
 
बताया जा रहा है कि महाभारत पर आधारित इस फिल्म की कहानी को मॉर्डन वर्ल्ड और आज के समाज में गढ़ा जाएगा जो कि पहले कभी नहीं हुआ है। 
 
बता दें कि रिया चक्रवर्ती आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जलेबी' में नजर आई थी। रिया जल्द ही फिल्म चेहरे में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी दिखाई देंगे। 
 
तेलुगु फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली रिया बॉलीवुड में बैंक चोर, हाफ गर्लफ्रेंड, मेरे डैड की मारूति और जलेबी में काम कर चुकी हैं। सुशांत सिंह केस में रिया को जेल भी जाना पड़ा था। 
 
अगला लेख
अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' में हुई भूमि पेडनेकर की एंट्री