1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. remo dsouza reached gym after heart surgery video viral

हार्ट सर्जरी के बाद रेमो डिसूजा पहुंचे जिम, वीडियो वायरल

Remo DSouza
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब रेमो की तबियत बिल्कुल ठीक है। रेमो ने खुद को फिट रखने के लिए जिम में वर्कआउट करना शुरू कर दिया हैं।

 
रेमो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्सरसाइज़ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह हाथों में डम्बल्स उठाकर एक्सरसाइज़ करते नजर आ रहे हैं।
 
इस मोटिवेशनल वीडियो को शेयर कर रेमो ने कैप्शन में लिखा, 'वापसी हमेशा सेटबैक की तुलना में मजबूत होती है, बस आज ही शुरू हुई। धीरे धीरे लेकिन निश्चित रूप से।' रेमो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
 
रेमो के कई सारे फैंस कमेंटस कर रेमो की तारीफ़ कर रहे है। अब तक इस वीडियो को 1 लाख 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो रेमो ने बॉलीवुड में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरुआत की। जिसके बाद रेमो ने कई फिल्मों में कोरियाग्राफ भी किय। रेमो ने निर्देशन की शुरुआत फिल्म 'फालतू' से की जिसके बाद उन्होंने फिल्म एबीसीडी, एबीसीडी 2 और सलमान खान स्टारर फिल्म रेस का निर्देशन किया।
 
अगला लेख
पिंक बिकिनी पहने जन्नत गर्ल सोनल चौहान ने समंदर किनारे ढाया कहर, तस्वीरें वायरल