1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. remo dsouza brother in law jason watkins committed suicide

रेमो डिसूजा के फैमिली मेंबर ने की आत्महत्या, कोरियोग्राफर बोले- हमारा दिल तोड़ दिया...

remo dsouza
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा के भाई जेसन वॉटकिंस का निधन हो गया है। वह मिलात नगर स्थि अपने घर में मृत पाए गए। जेसन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

 
खबरों के अनुसार पुलिस ने बताया कि वाटकिंस घर में अकेले थे। उनके माता-पिता दवा खरीदने के लिए बाहर गए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने उसे छत से लटका पाया। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली। शव को विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 
 
बताया जा रहा है कि जेसन वाटकिंस सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे। उनके सुसाइड का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
 
लिजेल ने अपने भाई जेसन वॉटकिंस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्यों ??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी।'
 
वहीं रेमो डिसूजा ने जेसन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपने हमारा दिल तोड़ दिया भाई, आशा है कि आपको आखिरकार शांति मिल गई। आपकी आत्मा को शांति मिले।'
अगला लेख
Birth Anniversary : सुशांत‍ सिंह राजपूत को टीचर कहते थे इश्कबाज, स्कूल के पहले ही दिन मिली थी यह सजा