1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ratan tata produced amitabh bachchan starrer psychological thriller aetbaar

रतन टाटा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी आजमाया था हाथ, प्रोड्यूस की थी अमिताभ बच्चन की यह फिल्म

Ratan Tata death
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। रतन टाटा ने लगभग हर फील्ड को एक्सप्लोर किया है। रतन टाटा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली।
 
वैसे तो रतन टाटा को उद्योगपति के तौर पर जाना जाता है लेकिन उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म को भी प्रोड्यूस किया था। रतन टाटा ने वर्ष 2004 में फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। उन्होंने टाटा इन्फोमीडिया के बैनर तले साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'ऐतबार' बनाई थी। 
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु और सुप्रिया पिलगांवकर की अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। फिल्म ऐतबार वर्ष 1996 में रिलीज अमेरिकन फिल्म 'फियर' से प्रेरित थी। 
 
फिल्म 'ऐतबार' में अमिताभ ने एक ऐसे प्रोटेक्टिव पिता का किरदार निभाया था, जो बेटी को उसके सनकी और खतरनाक बॉयफ्रेंड से बचाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। यह फिल्म अपनी लागत भी वसूल नहीं कर पाई। रतन टाटा को काफी नुकसान हुआ था। 
 
इस फिल्म की असफलता के बाद रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में कभी कोई फिल्म नहीं बनाई। इस तरह 'ऐतबार' रतन टाटा की बनाई गई पहली और आखिरी फिल्म साबित हुई।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
65 साल के संजय दत्त ने चौथी बार रचाई शादी, पत्नी मान्यता संग फिर लिए सात फेरे