1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singhs father reaction after his son worked in a condom ad

जब कंडोम के एड में नजर आए रणवीर सिंह, ऐसा था पिता का रिएक्शन

Ranveer Singh
रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अतरंगी फैशन की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। रणवीर ने काफी कम वक्त में बॉलीवुड सुपरस्टार का तमंगा हासिल किया है। उनके परिवार ने उन्हें हर वक्त सपोर्ट किया है। लेकिन रणवीर के एक प्रोजेक्ट पर उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने नाराजगी जाहिर की थी।
 
रणवीर सिंह का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने बताया था कि जब वह एक कंडोम एड में दिखाई देने वाले थे तो इस पर उनके पिता का क्या रिएक्शन था। रणवीर सिंह ने साल 2014 में एक कंडोम ब्रांड का एड किया था। 
 
रणवीर सिंह ने बताया था कि जब उनके पिता ने उनसे पूछा था कि मैं देखता हूं कि ये सभी एक्टर्स विज्ञापन करते हैं और इससे पैसा भी अच्छा मिलता है। तुम विज्ञापन क्यों नहीं कर रहे हो?
 
 रणवीर सिंह ने इस पर जवाब देते हुए कहा था, मैं सही समय पर करुंगा। मैं इसे तब करुंगा जब मेरे पास करने के लिए कुछ अच्छा होगा।
 
इसके बाद रणवीर सिंह ने अपने पिता को कंडोम एड के बारे में बताया। रणवीर ने कहा कि मैं अपना पहला एड करने जा रहा हूं। इसपर उनके पिता ने कहा कि अच्छा है, क्या विज्ञापन है? 
 
इसके जवाब में रणवीर सिंह ने पिता को बताया कि वह कंडोम का एड कर रहे है। इस पर एक्टर के पिता ने उनसे कहा था कि मुझे विश्वास है कि तुम जानते हो कि तुम क्या कर रहे हो। 
 
वर्क फ्रंट की बातकरें तो रणवीर सिंह की‍ फिल्म 83 रिलीज होने का इंतजार कर रही है। इस फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास जयेशभाई जोरदार और सर्कस जैसी फिल्में भी है। 
 
अगला लेख
इंटिमेट सीन करते समय ऐसा महसूस करती थीं तापसी पन्नू, बोलीं- मैंने काफी रीटेक किए