'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म अब तक कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब 'धुरंधर 2' ने इतिहास रच दिया है। 'धुरंधर 2' ने वह कर दिखाया है जो अब तक किसी हिंदी फिल्म के लिए एक सपना मात्र था।
'धुरंधर 2' ने रिलीज के महज 18वें दिन भारत में 1,013.77 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं। अभी तक भारत में 1000 करोड़ के क्लब पर सिर्फ साउथ की फिल्मों का कब्जा था। 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' के बाद 'धुरंधर 2' 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
आमतौर पर फिल्में दूसरे हफ्ते के बाद धीमी पड़ने लगती हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' के मामले में कहानी बिल्कुल उलट है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 18वें दिन (तीसरे रविवार) 34.44 करोड़ रुपए का ग्रॉ: कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ रुपए हो गया है।
दुनियाभर में भी रणवीर सिंह की इस फिल्म का डंका बज रहा है। फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,605.74 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। नॉर्थ अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर नया बेंचमार्क सेट किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें