सम्बंधित जानकारी
- रिलीज से पहले ही 2.0 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, तोड़े रिकॉर्ड
- दीपवीर का रिसेप्शन में सिंगल फोटो खिंचवाने से इंकार, बताई यह वजह
- फिल्म कलंक की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, शेयर की फोटो
- रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के बारे में 10 खास बातें
- निर्देशक शंकर के करियर की सबसे छोटी फिल्म बनी 2.0, मिला U/A सर्टिफिकेट
अक्षय कुमार ने अपनी बायोपिक के लिए लिया इस हीरो का नाम
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने गोवा में चल रहे 49वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में कहा कि अगर उनके जीवन पर कभी कोई फिल्म बने तो उसमें रणवीर सिंह उनकी भूमिका निभाएं।
समारोह के दौरान जब करण जौहर ने अक्षय से पूछा कि वह अपनी बॉयोपिक में किसको उनका किरदार निभाते देखना चाहेंगे। अक्षय कुमार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि रणवीर सिंह को उनकी बायॉपिक में उनका रोल निभाना चाहिए।
अक्षय के इस जवाब के बाद करण जौहर ने कहा कि उन्होंने आज तक अक्षय कुमार को लेकर एक भी फिल्म नहीं बनाई है लेकिन अब वह बनाना चाहते हैं। करण ने यहां भी कहा कि अगर अक्षय कुमार एक बार रणवीर सिंह बॉयोपिक में अपनी भूमिका निभाने के लिए कहेंगे तो वे तुरंत तैयार हो जाएंगे।
करण जौहर ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह एकदम अच्छी पसंद है। रणवीर सिंह की अगली फिल्म सिंबा 2018 के अंत में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, अक्षय कुमार इस समय फिल्म हाउसफुल 4 की शुटिंग में व्यस्त हैं।
