मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh played football match with mahendra singh dhoni photos goes viral
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 जुलाई 2021 (15:22 IST)

रणवीर सिंह ने धोनी संग खेला फुटबॉल मैच, तस्वीर शेयर कर बोले- बड़े भाई के चरणों में हमेशा...

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के भले ही लाखों फैन हो, लेकिन वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। हाल ही में रणवीर सिंह के धोनी के साथ फुटबॉल मैच खेला। इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
 

रणवीर सिंह और धोनी एक ही टीम के लिए फुटबॉल मैच खेल रहे थे। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर में रणवीर धोनी के पैरों में बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा। माही मेरी जान।'
 
बता दें कि रणवीर सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, रणवीर ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ लिखा था,यह तस्वीर मेरी बेशकीमती संपत्ति में से एक है। यह वर्ष 2007/08 के आसपास कर्जत के एनडी स्टूडियो में लिया गया था। मैं लगभग 22 साल का था, एक सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहा था। मैंने यह काम केवल इसलिए किया था क्योंकि विज्ञापन में केवल और केवल एमएस धोनी थे।
 
रणवीर सिंह ने लिखा, मैं ओवरवर्क और अंडरपेड था, लेकिन मुझे परवाह नहीं थी। मैं सिर्फ उनकी उपस्थिति में रहना चाहता था। मैं उस समय घायल था, लेकिन मैंने इस उम्मीद में दर्द में काम किया कि मेरे ईमानदार प्रयासों के लिए एक इनाम के रूप में, मुझे एमएसडी से संक्षिप्त रूप से मिलने और शायद उसके साथ एक फोटो प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड को भी पसंद आया सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ