सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : लाल किला 3 दिन के लिए बंद
- योगी सरकार के विजन- 2030 में विकास की नई पटकथा, अयोध्या-काशी की तरह जगमगाएगी कान्हा की नगरी मथुरा
- Delhi Blast : धमाके से दहली दिल्ली, क्या है ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन?
- मुरादाबाद में एनकाउंटर, पुलिस से मुठभेड़ में 2 कुख्यात बदमाश ढेर
- delhi blast : 2011 के बाद फिर दिल्ली में बड़ा धमाका जानिए धमाकों से कब-कब दहली देश की राजधानी
फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का स्वास्थ्य स्थिर, मीडिया पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा
Dharmendra Health Update : फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर बनी हुई है और मुंबई के बीचकैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक्टर की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए मीडिया में आ रही खबरों पर नाराजगी जताई है।
धर्मेंद्र की हेल्थ की खबरों के बीच में सोशल मीडिया पर लगातार उनके निधन की खबरें वायरल हो रही हैं। इसे धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने नाराजगी जताई।
हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, 'जो भी हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है। कैसे एक जिम्मेदार चैनल उस व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकता है, जो कि अपने ट्रीटमेंट को अच्छे से ले रहा है और रिकवर कर रहा है। ये बहुत ही ज्यादा अपमानजनक और लापरवाही। कृपा कर मेरे परिवार को थोड़ी इज्जत और एकांत दें।
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की निधन की खबरों का खंडन करते हुए लिखा कि मीडिया इस मामले पर ज्यादा ही एक्टिव चल रही है और गलत खबरें फैला रही है। मेरे पिता स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं। मेरी आप सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि वे हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा की स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ करें।
