शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, एक बार फिर आप सभी की प्रार्थनाओं और ताकत की जरूरत है। पापा को आज सुबह (रविवार सुबह) ब्रेन स्ट्रोक आया था और फिलहाल आईसीयू में हैं। प्लीज प्लीज आप सब लोग दुआ कीजिएगा कि अल्लाह उन्हें ठीक कर दें।

बता दें कि बीते कुछ महीनो से शोएब के पिता की तबीयत खराब चल रही है। इस साल फरवरी में उनका ऑपरेशन भी हुआ था। उस समय भी शोएब ने अपने पिता के लिए फैंस को दुआ करने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि दीपिका और शोएब 22 फरवरी, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दीपिका और शोएब 2011 में 'ससुराल सिमर का' के सेट पर मिले थे। दीपिका की यह दूसरी शादी है।