1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh buys red lamborghini urus suv worth rs 3 crore

रणवीर सिंह ने खरीदी रेड लैम्बॉर्गिनी, इतनी है दूनिया की सबसे तेज रफ्तार इस एसयूवी की कीमत | ranveer singh buys red lamborghini urus suv worth rs 3 crore

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों वो अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं जिसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। अपने अलग फैशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर इन दिनों चर्चा में है हालांकि इसकी वजह उनकी फिल्म या उनका स्टाइल नहीं है।


दरअसल, रणवीर सिंह ने नई कार खरीदी है। हाल ही में रणवीर सिंह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार चलाते नजर आए जिसके बाद से वो खबरों में हैं। रणवीर सिंह मुंबई में लैम्बॉर्गिनी Urus SUV ड्राइव करते दिखे। उनकी कार की कीमत 3 करोड़ रुपए है।
 
रणवीर सिंह की लैम्बॉर्गिनी दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल कार है। रणवीर सिंह अपनी नई कार एक इवेंट में लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और ब्लैक कलर की ही कैप लगाई हुई थी।
रणवीर सिंह की कार बहुत स्पेशल है और इसका कंफर्ट लेवल बहुत हाई है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी कार है जो केवल 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर/घंटा रफ्तार पकड़ती है। वहीं 12.8 सेकेंड में 0 से 200 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप- स्पीड 305 किलोमीटर/घंटा है।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बाद फिल्म 'गली बॉय' में नजर आए थे। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वो कपिल देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। जबकि उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।
अगला लेख
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के लिए अमृता सिंह ने बेटी सारा को गिफ्ट किया था खूबसूरत लहंगा