बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan Refuses To Work With Priyanka Chopra In Radhe
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (06:33 IST)

सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ राधे में काम करने से किया इनकार, 2 हीरोइनों के नाम पर विचार

सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ राधे में काम करने से किया इनकार, 2 हीरोइनों के नाम पर विचार | Salman Khan Refuses To Work With Priyanka Chopra In Radhe
सलमान खान (Salman Khan) किसी पर भड़क जाए तो उसे आसानी से माफ नहीं करते। कई लोग ऐसे हैं जो सलमान से माफी मांग-मांग कर थक गए हैं, लेकिन सलमान नहीं पिघले। विवेक ओबेरॉय इसका उदाहरण हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से सलमान क्यों नाराज चल रहे हैं ये सभी जानते हैं। भारत (Bharat) में सलमान ने प्रियंका को अपनी हीरोइन बनाया था, लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। वो तो कैटरीना (Katrina Kaif) ने फिल्म में एंट्री ले ली और फिल्म तय शेड्यूल में बन कर तैयार हुई। 
 
प्रियंका का यह कदम सलमान को भड़काने के लिए काफी था। सार्वजनिक रूप से सलमान ने तो कुछ बोला ही नहीं, लेकिन उनके नजदीकी लोग जानते हैं कि प्रियंका की यह बात सलमान को पसंद नहीं आई। 


 
इस समय सलमान दबंग 3 (Dabangg 3) में बिज़ी हैं और आगामी ईद पर रिलीज़ होने वाली फिल्म 'राधे' (Raadhe) का प्लान बना रहे हैं। यह कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज़' का हिंदी रिमेक है। सलमान इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। 
 
दबंग 3 में भी वे पुलिस ऑफिसर बने हैं। ऐसे में सलमान की दो लगातार ऐसी मूवी रिलीज होगी जिसमें वे पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। 


 
राधे के लिए हीरोइन की तलाश की जा रही है और कुछ ने सलमान को सलाह दी कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को बतौर हीरोइन लिया जाए। प्रियंका के साथ सलमान ने अरसे से काम नहीं किया है इससे फिल्म में थोड़ी ताजगी भी आ जाएगी। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान ने इस बात को सीधे-सीधे खारिज कर दिया। उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया। आखिर वे ऐसा कर भी कैसे सकते हैं? प्रियंका ने जो जख्म दिया है वो अभी भी हरा है। 
 
अब हीरोइन किसे बनाया जाए? राधे के मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल मुंह फाड़े खड़ा है। दो ऑप्शन्स हैं। जैकलीन फर्नांडिस और कैटरीना कैफ। जैकलीन के साथ सलमान 'किक 2' करने वाले हैं। ऐसे में संभव है कि कैटरीना के साथ 'राधे' में सलमान नजर आए। 


 
सवाल ये उठता है कि क्या दूसरी हीरोइन नहीं ली जानी चाहिए। आखिर सलमान-कैटरीना को भी दर्शक कब तक देखते रहेंगे? 
ये भी पढ़ें
Box Office Collection Day 2 : रितिक और टाइगर की मूवी WAR के कलेक्शन में आई गिरावट