1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh and Zoya Akhtar all set to COLLABORATE for the THIRD time!

रणवीर सिंह इस निर्देशक के साथ करेंगे तीसरी फिल्म!

रणवीर सिंह
गली बॉय में रणवीर सिंह अलग ही अंदाज में नजर आए थे और उन्होंने कहा कि यह वो फिल्म है जिस पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा। 
 
फिल्म का निर्देशन किया था ज़ोया अख्तर ने, जो कि बॉलीवुड में अलग फिल्म बनाने के लिए जानी जाती हैं। 
 
खबर है कि ज़ोया की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और वे इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करने जा रही हैं।
 
सूत्रों का कहना है कि ज़ोया के लिए रणवीर के लिए काफी सम्मान हैं जो वे ज़ोया की कोई सी भी फिल्म बिना स्क्रिप्ट सुन कर साइन कर सकते हैं। 
बताया जा रहा है कि उन्होंने ज़ोया की फिल्म को हरी झंडी दिखा दी है। फिल्म का क्या विषय है? क्या कहानी है? इसके बारे में फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। बस इतना ही पता चला है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। 
 
रणवीर यदि यह फिल्म करते हैं तो ज़ोया के साथ उनकी यह तीसरी फिल्म होगी। इसके पहले वे दिल धड़कने दो और गली बॉय कर चुके हैं।  
 
 
 
अगला लेख
लॉकडाउन में परिवार संग ताश खेलकर वक्त बिता रहीं कंगना रनौट