• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor will give a very precious 8 diamond wedding gift to alia bhatt
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (11:45 IST)

शादी के बाद अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को यह खास गिफ्ट देंगे रणबीर कपूर

शादी के बाद अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को यह खास गिफ्ट देंगे रणबीर कपूर | ranbir kapoor will give a very precious 8 diamond wedding gift to alia bhatt
बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल को शुरू हो गए हैं। रणबीर और आलिया बेहद ही प्राइवेट तरीके से शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।

 
वहीं अब खबर आ रही है कि शादी के बाद रणबीर कपूर अपनी दुल्हन आलिया भट्ट को बेहद ही खास गिफ्ट देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर आलिया को कस्टम मेड वेडिंग बैंड देने वाले हैं, जिस पर 8 डायमंड लगे हैं। इस बैंड को लंदन के क्लीफ एंड आर्पेल्स नाम के एक इंटरनेशनल ब्रांड से बनवाया गया है। 
 
खबरों के अनुसार इस बैंड के लिए रणबीर ने खुद डायमंड पसंद किया है। इस ब्रांड की खासियत यह है कि ये डायमंड को डट लुक देते हुए काफी खूबसूरती से कट करता है।
 
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 'वास्तु' अपार्टमेंट में चल रहे हैं। यह कपल इसी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल को सात फेरे भी लेने वाला है। खबरों के अनुसार शादी के बाद शाम को रणबीर-आलिया मीडिया के सामने भी आएंगे। 
ये भी पढ़ें
रणबीर-आलिया की शादी में नीतू कपूर ने लगाई दिवंगत पति ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी, शेयर की तस्वीर