1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor alia bhatt wedding updates

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, आज बंधेंगे शादी के बंधन में

Ranbir Kapoor
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 13 अप्रैल को रणबीर-आलिया की मेहंदी सेरेमनी थी। वहीं 14 अप्रैल को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।

 
मेहंदी सेरेमनी में पूरा कपूर और भट्ट परिवार शामिल हुआ था। इसके अलावा रणबीर और आलिया के साथ दोस्तों ने भी मेहंदी सेरेमनी में शिरकत की। वहीं मेहंदी सेरेमनी के बाद आज दोनों की हल्दी सेरेमनी शुरू हो चुकी है। इस सेरेमनी में नीतू कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और रिद्धिमा कपूर शामिल हुए हैं। 
 
रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन वास्तु आवास पर चल रहे हैं। इस परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रणबीर-आलिया इसी परिसर में आज सात फेरे भी लेने वाले हैं। 
 
बताया जा रहा है कि शादी के बाद यह कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी भी कर रहा है। पहले खबर आ रही थी कि रणबीर-आलिया का वेडिंग रिसेप्शन ताज महल पैलेस में होगा। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार यह ग्रैंड रिसेप्शन भी वास्तु में ही होगा। रिसेप्शन की तारीख 16 अप्रैल बताई जा रही है। 
-
अगला लेख
केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, सुबह 6:00 बजे के शो में नजर आए हाउसफुल के नजारे