1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neetu kapoor confirmed ranbir kapoor wedding date

नीतू कपूर ने बताई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तारीख, बहन रिद्धिमा ने की होने वाली भाभी की तारीफ

alia bhatt
बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। दोनों की शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया है। रणबीर-आलिया की शादी की तारीख को लेकर अलग-अलग कयास लग रहे है। लेकिन अब नीतू कपूर ने रणबीर-आलिया की शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है।

 
सोशल मीडिया पर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी उनसे शादी का सही दिन पूछ रहे हैं। इस पर नीतू कपूर ने खुलासा किया कि, रणबीर और आलिया 14 अप्रैल 2022 को अपने पारिवारिक घर 'वास्तु' में शादी कर रहे हैं। 
 
वहीं रिद्धिमा ने अपनी होने वाली भाभी आलिया के बारे में बात की और उन्हें सबसे प्यारा बताया। उन्होंने कहा कि, 'वह बिल्कुल डॉल की तरह प्यारी हैं।' 
 
बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। बीते दिन दोनों की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी। इस फंक्शन में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा खास दोस्तों ने शिरकत की थी। वहीं 14 अप्रैल को उनकी हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। रणबीर और आलिया आज ही सात फेरे भी लेंगे।
 
अगला लेख
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हल्दी सेरेमनी हुई शुरू, आज बंधेंगे शादी के बंधन में