1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor ties the knot with alia bhatt

एक-दूजे के हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, पंजाबी रीति-रिवाज से बंधे शादी के बंधन में

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding
बॉलीवुड का क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया है। दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित 'वास्तु अपार्टमेंट' में पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। रणबीर और आलिया की शादी में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा कई सेलेब्स ने शिरकत की। 

 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थी। पहले गणेश पूजन और फिर मेहंदी की रस्म हुई। 14 अप्रैल को पहले हल्दी सेरेमनी हुई। इसके बाद रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए। 
 
खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन अब प्लान में चेंज हो गया है। बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहा है। 
अगला लेख
रिलीज के कुछ घंटों बाद ही पायरेसी का शिकार हुई 'केजीएफ चैप्टर 2', एचडी प्रिंट में हुई लीक