सम्बंधित जानकारी
- 250 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनेगी रितिक रोशन की कृष 4, राकेश रोशन नहीं करेंगे डायरेक्शन इस बार
- सनी लियोनी के इस अंदाज को फैंस ने बताया सुपर
- छिछोरे की सफलता ने चमकाई सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत, मिल गई 3 फिल्में
- जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी मैं दंग रह गया: आयुष्मान खुराना
- एक्शन और डांस में नं-1, लेकिन खुद को रणवीर-वरुण से क्यों कम मानते हैं टाइगर श्रॉफ?
संजू की ऐतिहासिक सफलता के बाद फिर साथ में फिल्म करेंगे हिरानी और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म संजू है जिसमें वे रणबीर कम और संजय दत्त ज्यादा लगे। इसे एक्टर का कमाल कहा जाता है कि जो किरदार वो निभा रहा है वो दर्शक को नजर आता है।
संजू की सफलता के बाद राजकुमार हिरानी गायब से हो गए। दरअसल वे अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट और तैयारियों में व्यस्त हो गए थे।
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि हिरानी अब अगली फिल्म को लेकर तैयार हैं और जल्दी ही वे अनाउंसमेंट करने वाले हैं। फिल्म का विषय क्या होगा ये बात उन्होंने छिपा कर रखी है।
हां, ये बात तय है कि रणबीर कपूर एक बार फिर हिरानी के साथ काम करते नजर आएंगे। हिरानी ने दो फिल्म संजय दत्त के साथ बनाई। दो आमिर खान के साथ। रणबीर के साथ एक कर चुके हैं और अब दूसरी करना चाहते हैं।
