• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor rashmika mandanna starrer film amimal teaser out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (11:33 IST)

रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'एनिमल' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'एनिमल' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज | ranbir kapoor rashmika mandanna starrer film amimal teaser out
Movie Animal Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को खास गिफ्ट मिला है। 'एनिमल' के मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर में एक्शन, रोमांच और थिलर देखने को मिल रहा है।
 
टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर, रणबीर को दनादन थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसके बाद भी रणबीर आराम से बैठे हैं और उनके चेहरे पर एक मुस्कान है। फिर अनिल चिल्लाते हुए अपनी पत्नी से कहते हैं, 'क्रिमिनल पैदा किया है हमने।' इसके बाद रश्मिका मंदाना की एंट्री होती हैं। 
 
टीजर की शुरुआत में रणबीर कपूर काफी मासूम दिख रहे हैं। लेकिन बाद में उनका खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा टीजर में बॉबी देओल की भी झलक देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि ये कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है। जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आएंगे।
संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के अलावा परिणीति चोपड़ा, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय और सिद्धांत कार्णिक भी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
Happy Birthday : रणबीर कपूर को इतने रुपए मिली थी पहली सैलरी