1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday mouni roy life interesting facts

मौनी रॉय के पिता चाहते थे उनकी बेटी बने भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा 'happy birthday mouni roy life interesting facts

mouni roy
Mouni Roy Birthday: मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। मौनी रॉय 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मौनी रॉय बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के पिता उन्हें भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा बनाना चाहते थे।
 
इस बात का खुलासा मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, मैं शुरुआत से ही मन ही मन एक्टर बनने की चाह रखा करती थी।
 
मौन रॉय ने कहाथा, अगर मैं एक्टर नहीं होती तो मैं निश्चित रूप से एक आईएएस अधिकारी बनती क्योंकि मेरे पिता चाहते थे कि मैं भारतीय सिविल सेवा का हिस्सा बनूं।
 
 
बता दें कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। उसके बाद वह एकता कपूर के सीरियल 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में नजर आईं। मौनी बाद में कई टेलीविजन धारावाहिकों और शो में दिखाई दीं। मौनी रॉय ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' से की थी। 
 
साल 2018 में मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। वह मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अब तक रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना और लंदन कॉन्फीडेंशियल में नजर आ चुकी हैं। मौनी रॉय हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आईं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां