रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranbir kapoor portraying double role in shamshera
Written By

शमशेरा में पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर

शमशेरा में पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर - ranbir kapoor portraying double role in shamshera
बॉलीवुड अभिेनेता रणबीर कपूर अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करते हैं। उन्होंन अपनी फिल्मों में बहुत से किरदार निभाएं हैं। रणबीर कपूर ने अभी तक कभी डबल रोल नहीं किया। लेकिन अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। रणबीर अपने 12 साल के फिल्मी करियर में पहली बार डबल रोल करने जा रहे हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा में एक डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर, पिता और बेटे दोनों किरदार खुद ही निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि रणबीर दोनों किरदारों की शूटिंग साथ कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। इससे पहले करण अग्निपथ जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
 
फिल्म शमशेरा की कहानी ब्रिटिश राज के समय की है। शमशेरा में दिखाया गया है कि एक डकैत किस तरह से आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेता है और अपने हक के लिए लड़ता है। शमशेरा में रणबीर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।
ये भी पढ़ें
संजय लीला भंसाली की फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू!