1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor alia bhatt first image after marrige

सामने आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद की पहली तस्वीर, छत पर करवाया फोटोशूट

ranbir kapoor
बॉलीवुड के लव बर्ड्‍स कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।  दोनों ने मुंबई के पाली हिल स्थित 'वास्तु अपार्टमेंट' में रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। रणबीर और आलिया की शादी में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। शादी की रस्मों के बाद रणबीर आलिया ने छत पर पहुंचकर फोटोशूट करवाया।
 
इस बीच रणबीर और आलिया की शादी की बाद की पहली तस्वीर सामने आई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थी। 
पहले गणेश पूजन और फिर मेहंदी की रस्म हुई। 14 अप्रैल को पहले हल्दी सेरेमनी हुई। इसके बाद रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए। खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन अब प्लान में चेंज हो गया है। बताया जा रहा है कि कपल अपनी शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहा है।
अगला लेख
'केजीएफ चैप्टर 2' नहीं इस वजह से पोस्टपोन हुई शाहिद कपूर की 'जर्सी' की रिलीज