1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram kapoor crying while getting corona vaccine video viral

कोरोना वैक्सीन लगवाते वक्त रोने लगे राम कपूर, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

Ram Kapoor
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच वैक्सीनेशन के काम में भी तेजी आ गई है। बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर राम कपूर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।

 
सोशल मीडिया पर राम कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं और नर्स को परेशान कर रहे हैं। वैक्सीन लेते समय राम को मस्ती सूझी और वे बच्चों की तरह रोने लगते हैं।
 
वीडियो बना रही उनकी पत्नी गौतमी कपूर हंस पड़ती हैं और राम को चुप करने को कहती हैं। इसपर राम कहते हैं- हंसना बंद करो और ठीक से वीडियो बनाओ। राम का रोना सुन कई लोग वहां इकट्ठे हो गए। यह देख राम को हंसी आ गई और हंसते हुए कहते हैं- 'लोग आ गए...मैं मजाक कर रहा हूं...पूरे लोग आ गए।
 
राम कपूर टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्हें पिछली बार थप्पड़ और बहुत हुआ सम्मान फिल्म में देखा गया था। अब द बिग बुल में भी राम कपूर शांतिलाल मेहता के किरदार में नजर आने वाले हैं।
अगला लेख
corona joke : मेरे पति घर आते हैं तो जूते-कपड़े बाहर उतरवाती हूं