1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raju srivastava love story with shikha

ऐसी थी राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, पहली नजर में हो गया था शिखा से प्यार

Raju Srivastava
राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसाने का काम करते थे, लेकिन पता नहीं था कि वे इस कदर रूला कर इतनी कम उम्र में ही दुनिया से विदा ले लेंगे। अब राजू की यादें ही शेष हैं। 
 
राजू श्रीवास्तव ने कई कॉमेडी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था। वह राजनीति में भी सक्रिय थे, लेकिन क्या आप राजू श्रीवास्तव की लवस्टोरी के बारे में जानते हैं। राजू श्रीवास्तव की पत्नी का नाम शिखा श्रीवास्तव है और उनकी लवस्टोरी बेहद खास है।

 
राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था। शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था। राजू को पता चला की शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं और इटावा में रहती हैं। इसके बाद उन्होंने पहले शिखा के भाईयों से मेलजोल बढ़ाया। हर बार वो उनके भाईयों से मिलते, लेकिन शिखा से कुछ कह नहीं पाते।
 
इस बीच साल 1982 में राजू श्रीवास्तव मुंबई आ गए अपनी किस्मत को अजमाने। वहां उन्होंने खूब मेहनत की और अपना नाम बनाया। बीत-बीच में राजू श्रीवास्तव, शिखा के घर खत भेजते रहते थे ये पता करने के लिए कि उसकी शादी तो कही और फिक्स तो नहीं हो गई। एक दिन राजू ने अपना रिश्ता उनके घर भिजवाया। जिसके बाद शिखा के भाई उनके मुंबई वाले घर को देखकर गए।
 
उसके बाद दोनों की शादी तय हो गई। शिखा को पहली बार देखने के बाद राजू श्रीवास्तव ने उनसे शादी करने के लिए 12 साल तक इंतजार किया। राजू और शिखा की शादी साल 1993 में हुई। दोनों के दो बच्चे भी है।
अगला लेख
जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी