1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajkummar rao talks about nepotism in bollywood

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर राजकुमार राव बोले- काम और टैलेंट से मिलेगी पहचान | rajkummar rao talks about nepotism in bollywood

Nepotism in Bollywood
राजकुमार राव ने अपनी दमदार अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच राजकुमार राव ने नेपोटिज्म को लेकर बात की है। एक्टर का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म हमेशा रहेगा, लेकिन आपके काम और टैलेंट से आपको पहचान जरूर मिलेगी।
 
 
राजकुमार राव ने कहा कि नेपोटिज्म होने के बावजूद भी इंडस्ट्री में बहुत सारी अपॉर्च्यूनिटीज हैं। मेरे कई ऐसे दोस्त हैं जो मेरे क्लासमेट्स थे लेकिन उन्हें अब पहचान मिल रही हैं। इन सबका श्रेय ओटीटी प्लेटफॉर्म को जाता है। जयदीप अहलावत ने पाताललोक और प्रतीक गांधी ने स्कैम 1992 में बहुत अच्छा काम किया है। नेपोटिज्म इंडस्ट्री में हमेशा रहेगा, लेकिन आपका काम और टैलेंट बोलेगा।
 
एक्टर ने कहा, कोई भी हिट फिल्म का फॉर्मूला नहीं जानता है, आपको कोशिश करते रहना है और फिर इसे किस्मत पर छोड़ देना है। मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा की साउथ की फिल्में अच्छा परफॉर्म क्यूं कर रही हैं, हो सकता है कि वो सच में अच्छी फिल्में हों और हार्ड वर्क दिखता है। मुझे लगता है कि सिनेमा कई फेज से गुजरता है।
 
बता दें कि राजकुमार फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' में सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा राजकुमार 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 'भीड़', 'सेकेंड इनिंग', श्रीकांत भोला की बायोपिक और 'स्वागत है' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।
अगला लेख
सामंथा रुथ प्रभु के लगी एक और बॉलीवुड फिल्म, विक्की कौशल के साथ आएंगी नजर!