• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt wishes her mother in law neetu kapoor on her birthday
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (12:04 IST)

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में सास नीतू कपूर को बर्थडे किया विश, बोलीं- जल्द होने वाली दादी मां...

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में सास नीतू कपूर को बर्थडे किया विश, बोलीं- जल्द होने वाली दादी मां... | alia bhatt wishes her mother in law neetu kapoor on her birthday
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने भी अपनी सास को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 
 
आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में नीतू कपूर संग एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर आलिया की शादी की है, जिसमें नीतू एक्ट्रेस के माथे पर किस करती दिख रही हैं। 
 
इस तस्वीर के साथ आलिया ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन मुबारक हो... मेरी सास/दोस्त/जल्द होने वाली दादी मां... आपको ढेर सारा प्यार!!!'
 
बता दें कि नीतू कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छह साल की उम्र में साल 1966 में फिल्म 'सूरज' से की थी। ऋषि कपूर से शादी के बाद नीतू ने अभिनय की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। वह हाल ही में फिल्म 'जुग-जुग जियो' में नजर आई थीं। नीतू इन दिनों एक रियलिटी शो को जज करती दिखाई दे रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
कॉफी विद करण 7 : आलिया भट्ट ने बताया कैसे शुरू हुई थी रणबीर कपूर संग 'लव स्टोरी', जंगल में किया था प्रपोज