5 स्टार होटल में 2 केलों का बिल देखकर हैरान हुए राहुल बोस, वीडियो शेयर कर जाहिर की नाराजगी
यूं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी लग्जरी लाइफ और उनके शानों-शौकत के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर राहुल बोस के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
राहुल बोस इन दिनों चंड़ीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए राहुल शहर के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे। लेकिन होटल के एक बिल ने राहुल को हैरान कर दिया। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक आलीशान होटल में दो केले का बिल 442 रुपए होता है।
You have to see this to believe it. Who said fruit wasn’t harmful to your existence? Ask the wonderful folks at @JWMarriottChd #goingbananas #howtogetfitandgobroke #potassiumforkings pic.twitter.com/SNJvecHvZB
— Rahul Bose (@RahulBose1) July 22, 2019
राहुल ने इस वीडियो में अपना गुस्सा बयां किया हैं। राहुल वीडियो कहते नजर आ रहे हैं, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं। यह फाइव स्टार होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए, लेकिन जरा आप बिल देखिए।' होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया।
राहुल ने इस वीडियो में बिल भी शेयर किया है। उन्होंने विडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपको भरोसा करने के लिए यह देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं हैं। इस ट्वीट के साथ राहुल ने चंडीगढ़ के उस पांच सितारा होटल को टैग भी किया है।
राहुल बोस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, 'आपको हिंदी में पूछना चाहिए था। केला मिलेगा केला। तब शायद वो आपसे कम पैसे लेते।' किसी ने लिखा है, जितना जीएसटी लगा है उतने में तो एक दर्जन केले आते हैं।
वहीं एक यूजर ने कहा कि इन केलों में सेलेब्रिटी टैग लग गया है। जिसके कारण इसका दाम इतना हो गया है। किसी ने लिखा, 'आई लव रेहड़ी वाले भैया।'

