1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Radha, Krishna, Amar Prem Story Imtiaz Ali

राधा कृष्ण की अमर प्रेम कहानी पर फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली

Radha
उद्योगपति अनिल अंबानी का रिलायंस इंटरटेन्मेंट और निर्देशक इम्तियाज अली की विंडो सीट फिल्म्स, एलएलपी ने राधा-कृष्ण की अमर प्रेम कहानी पर एक फिल्म बनाने की घोषणा रविवार को की।
 
 
फिल्म 'जब वी मैट', 'लव आजकल' और 'रॉकस्टार' जैसी आधुनिक प्रेम कहानियों का निर्देशन करने वाले अली पीढ़ियों से प्रचलित, संस्कृति, भूगोल एवं परंपरा की सीमाओं से परे इस महाकाव्य के प्रति हमेशा से आकर्षित रहे हैं।
 
जन्माष्टमी पर अपनी फिल्म की घोषणा करते हुए अली ने कहा कि यह उन फिल्मों में से एक है जिसे बनाने का वे ख्वाब देखते रहे हैं जिसे वे लंबे अर्से से पसंद करते आए हैं और एक ऐसा ख्याल जिसे वे हमेशा से बड़े पर्दे पर उतारना चाहते थे।
 
अली ने कहा कि मैं हमेशा से राधा-कृष्ण की अमर प्रेम कथा के प्रति आकर्षित रहा हूं। सभी भारतीय लोककथाओं में से मैं कोई दूसरी ऐसी कहानी नहीं जानता जिसके इतने ज्यादा निजी होने के बावजूद उसका स्तर महाकाव्य का रहा हो। राधा-कृ्ष्ण के इस संसार में कदम रखना हमेशा से मेरा सपना रहा है।
अगला लेख
प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से आई बुरी खबर...