सम्बंधित जानकारी
- कमलनाथ की प्रशंसा कर गौर ने बढ़ाई भाजपा की मुसीबत
- कमलनाथ का 'कमल' पर प्रहार, बोफोर्स की छोड़िए, अब राफेल की बात करें...
- मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सत्ता में वापसी का 'स्पेशल प्लान'
- बाबरिया मामले को लेकर राजनीति शुरू़ गृहमंत्री ने लिखा पत्र
- मध्यप्रदेश में तीन पूर्व सीएम को वही बंगले आवंटित, दिग्विजय को छोड़ा
कमलनाथ की तारीफ करने पर बहू ने किया बाबूलाल गौर का विरोध
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के कमलनाथ के छिंदवाड़ा मॉडल की तारीफ करने पर उनकी बहू कृष्णा गौर ने विरोध जताया है। अपने ससुर के बयान का विरोध करते हुए बहू कृष्णा गौर ने कहा कि कमलनाथ की तारीफ कर उन्होंने गलत किया है।
कृष्णा गौर ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया है तो गलत किया है। इतना ही नहीं, कृष्णा गौर ने बाबूलाल गौर के कार्यक्रम में जाने पर ही सवाल उठा दिया है। कृष्णा गौर ने कहा कि उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए। कृष्णा गौर ने कहा कि कमलनाथ पर सिख नरसंहार का मामला दर्ज है। ऐसे नेता की तारीफ करने को वे गलत मानती हैं।
कृष्णा गौर ने बाबूलाल गौर को वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि हमने उनसे पार्टी के प्रति निष्ठावान रहना सीखा है और अगर उन्होंने ऐसा किया है तो गलत किया है।