1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Pushpa 2 The Rule Total Box Office Collection Worldwide

पुष्पा 2 : द रूल का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन

Pushpa 2 The Rule Movie Record
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। हाल ही में 'बेबी जॉन' और 'मुफासा' जैसी फिल्में भी रिलीज हुई लेकिन इसका असर 'पुष्पा 2' की कमाई पर नहीं पड़ा है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' ने सिनेमाघरों में अपने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं, बावजूद इसके फिल्म की रफ्तार नहीं थमी है। 'पुष्पा 2 द रूल' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है।
 
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने वर्ल्डवाइड 1719 करोड़ रुपए की कमाई करके धूम मचा दी है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 : द रूल का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। 22 दिनों में दुनिया भर में 1719.5 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई।
 
'पुष्पा : द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गई हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
संध्या सूरी की हिंदी फिल्म संतोष जिसे ब्रिटेन ने अपने देश से ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजा