1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra wishes mother in law birthday

प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में किया अपनी सास को बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ हैप्पी मैरिज लाइफ इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी सास डेनिस जोनास का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी सास के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया।

 
इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके ढेर सारे प्यार और दुलार के लिए बहुत सारा धन्यवाद.. मैं बहुत खुश हूं कि आप यहां हैं और हम ये खास दिन आपके साथ आज यहां मना सकते हैं... लव यू सो मच।'
 
प्रियंका चोपड़ा इस फोटो में अपनी सासू मां के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा की ये क्यूट सी पोस्ट उनके फैंस का भी दिल जीत रही है। 
 
‍प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के साथ एक मल्टी मिलियन डॉलर्स की डील साइन की है। जो 2 साल के लिए है। इसके डील के तहत प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए अलग-अलग भाषाओं में कंटेट तैयार करने की तैयारी में है। 
 
अगला लेख
अस्पताल में भी अमिताभ बच्चन ने नहीं छोड़ा अपना डेली रुटीन, फैंस को किया बर्थडे विश