Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Tiranga, Independence Day

क्या प्रियंका चोपड़ा ने किया तिरंगे का अपमान?

प्रियंका चोपड़ा
स्वतंत्रता दिवस का जश्न सभी ने अपने अंदाज में मनाया और सेलिब्रिटीज़ ने भी बधाइयां दी। प्रियंका चोपड़ा भला कैसे पीछे रहती? उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने गले में तिरंगा स्कार्फ डाला हुआ है और उसे लहरा रही हैं। 
 
प्रियंका के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहता जब वे ट्रोल हुईं। सोशल मीडिया यूज़र्स को उनका यह अंदाज खास पसंद नहीं आया। कई कमेंट आए। कुछ ने प्रियंका के वेस्टर्न आउटफिट पर सवाल उठाए और सलाह दे डाली कि उन्हें ऐसे मौके पर सलवार सूट पहनना था। 
 
कुछ लोगों को इस प्रियंका के तिरंगे दुपट्टे को गले में डाल कर लहराने पर आपत्ति थी। उन्होंने इसे तिरंगे का अपमान बताया। 
 
दूसरी ओर प्रियंका के प्रशंसकों ने इस वीडियो की तारीफ भी की है। फिलहाल प्रियंका ने चुप्पी साध रखी है।
ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा... जिम में चल रही है 'क्वांटिको' की तैयारी