सम्बंधित जानकारी
- बेटा गोद लेने की खबरों पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच
- शादी के बाद कैटरीना कैफ संग विक्की कौशल ने मनाई पहली लोहड़ी, तस्वीरें वायरल
- 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आएगा किसानों का दम
- 'लूप लपेटा' का ट्रेलर रिलीज, बॉयफ्रेंड को बचाने 50 मिनट में 50 लाख का इंतजाम करती नजर आईं तापसी पन्नू
- वेब सीरीज 'भौकाल सीजन 2' में नजर आएंगे अजय सिंह चौधरी
priyanka chopra talk about family planning with nick jonas | निक जोनस संग फैमिली प्लानिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रियंका से अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछे जाते रहते हैं।
प्रियंका भी अपने तरीके से इनका जवाब देती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से निक संग फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल किए गए। इस पर प्रियंका ने बताया कि वो और निक इसके बारे में क्या सोचते हैं और क्या उनकी मां को किसी दिन पोते या पोती की उम्मीद है?
प्रियंका ने कहा कि बच्चे होना उनके फ्यूचर प्लान का बड़ा हिस्सा है लेकिन अभी उन्हें कोई जल्दी नहीं है। भगवान की कृपा से ऐसा होगा तब होगा। वह अपनी लाइफ को थोड़ा धीमे आगे बढ़ाना प्रिफर करेंगे।
जब प्रियंका से पूछा गया कि वे खुद के बच्चे होने के बाद वर्क फ्रंट पर कम काम करेंगी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। ये आगे देखा जाएगा। एक्ट्रेस ने बताया कि वो बिजी होने के बावजूद 2022 अपने घर से दूर नहीं बिताना चाहेंगी।
प्रियंका ने कहा, मैं अपनी फैमिली लाइफ के लिए तरस रही हूं। मैं उन कामों को करने के लिए तरस रही हूं जो मैंने नहीं किया क्योंकि मैं अपने काम को लेकर इतना बिजी हूं। हमने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सीमाएं निर्धारित की है।
