1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra remembers her father on his 70th birth anniversary

पिता के जन्मदिन पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- आज आप 70 साल के हो गए

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोंस संग अमेरिका में वक्त बिता रही हैं। 23 अगस्त को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन है। अशोक चोपड़ा अगर जिंदा होते तो अपना 70वां जन्मदिन मना रहे होते।
 
पिता अशोक चोपड़ा के 70वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। प्रियंका ने अपने पिता का एक वीडियो साझा करते हुए उन्हें हमेशा हौसला अफजाई करने वाला बताया है। 
 
प्रियंका ने लिखा, 'माय फॉरएवर चियरलीडर। आज आप 70 साल के हो गए। आपको याद करती हूं पापा।' प्रियंका ने जो वीडियो साझा किया है वो एक अवॉर्ड फंक्शन का है जिसमें उनके पिता अशोक चोपड़ा उनकी जगह अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। अवॉर्ड सेरेमनी में वो प्रियंका की तारीफ कर रहे थे।
 
प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी कलाई पर एक टैटू भी बनवाया है। जिस पर लिखा है- 'डैडी लिटिल गर्ल।' प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में निधन हो गया था। 
 
अगला लेख
Sushant Singh Rajput Case : मौत के राज को तलाशने में जुटी CBI, 3 करीबी लोगों से 5 घंटे की पूछताछ