1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Nick Jonas, Marriage,

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा किसी भी समय कर सकती हैं निक से शादी

Priyanka Chopra
लॉस एंजिलिस। प्रियंका चोपड़ा और गायक निक जोनस का मधुर रिश्ता परवान चढ़ रहा है। इस बीच भारतीय अभिनेत्री ने कहा है कि वह शादी संस्था में भरोसा रखती हैं और अपने जीवन में किसी समय वह शादी के बंधन में जरूर बंधेंगी।

 
 
अदाकारा ने कहा कि शादी का यह मतलब नहीं कि नारीवादी के तौर पर महिला का मान कम हो जाता है या बढ़ जाता है। चोपड़ा ने ईटी ऑनलाइन से कहा, मुझे शादी करने का विचार पसंद है। मैं किसी वक्त शादी जरूर करना चाहूंगी। 
 
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि शादी से आपका नारीवादी के तौर कद घट जाता है या बढ जाता है या आप और नारिवादी हो जाते हैं या नहीं होते। नारीवाद के बारे में असल में महिला यह कहती है कि हमारे बारे में कोई सोच बनाए बिना हमें अपनी पसंद को चुनने दें। बस इतना ही।
 
यह किसी को गाली देना नहीं है। यह कुछ साबित करना नहीं है। मैं शादी करना पसंद करूंगी। इन दिनों अदाकारा और अमेरिकी गायक के बीच रोमांस की खबरें लगातार आ रही है और दोनों को कई बार साथ देखा गया है।
अगला लेख
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और बेटी मरियम एयरपोर्ट से गिरफ्तार