1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra miss husband nick jonas on valentine day pen lovely note

वैलेंटाइन डे पर प्रियंका चोपड़ा को निक जोनास ने भेजे लाल गुलाब, एक्ट्रेस बोलीं- काश तुम यहां होते...

Valentines Day
दुनियाभर में वैलेंटाइन डे धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर आम से लेकर खास ने प्यार का इजाहार अपने-अपने तरीके से किया। बॉलीवुड सेलेब्स भी वैलेंटाइन डे के दिन रोमांटिक नजर आए। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने भी इस मौके पर करीब 100 गुलाब के फूल भेजे। 

 
प्रियंका इतने सारे गुलाब के फूल पाकर खुश हुई लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर उदासी ही नजर आई। दरअसल, निक इन दिनों पत्नी प्रियंका से दूर लंदन में है और वैलेंटाइन डे को खास बनाने और प्रियंका को खुश करने के लिए ऐसा किया। 
 
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे पति से मिले ढेर सारे गुलाब के फूलों के बीच सोफे पर बैठी नजर आ रही है। प्रियंका ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'काश तुम यहां होते निक.. इन फूलों की तरह।'
 
इसके अलावा प्रियंका ने एक और फोटो शेयर की। इस फोटो में वह निक के साथ रोमांटिक पोज में खड़ी हैं। उन्होंने लिखा- मेरे हमेशा के वैलेंटाइन। मैं तुमसे प्यार करती हूं। 
 
प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ 1-2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी के बाद से ही प्रियंका ज्यादातर  विदेश में अपने ससुराल में रहती है। वे कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। प्रियंका इन दिनों अपनी बायोग्राफी अनफिनिश्ड को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
अगला लेख
आमिर खान के बेटे जुनैद ने शुरू की अपनी डेब्यू फिल्म 'महाराजा' की शूटिंग, बहन इरा ने तस्वीर शेयर कर कही यह बात