1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra marathi film paani teaser out

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज, जल संकट पर आधारित है कहानी

Priyanka Chopra
Paani Movie Teaser: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। प्रियंका मराठी फिल्म 'पाणी' को प्रोड्यूस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने फिल्म पाणी का निर्माण किया है। 
 
इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म महाराष्ट्र के नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी पर आधारित है। हाल ही में मराठी फिल्म 'पाणी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आमिर खान की भी झलक देखने को मिली है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पाणी के टीजर को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह एक कहानी से कहीं अधिक है। यह अस्तित्व की लड़ाई है। 
 
फिल्म पाणी का निर्देशन आदिनाथ कोठारे ने किया है जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं। वहीं फिल्म में सुबोध भावे, किशोर कदम और रुचा वैद्य भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।
 
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, पर्पल पेबल पिक्चर्स के माध्यम से हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं, जिन्हें सुनने की जरूरत है और ऐसी कहानियां जो चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं और हमारी फिल्म 'पाणी' उन सभी चीजों का प्रतीक है, जिन पर हम विश्वास करते हैं। यह फिल्म खास है और आज के समय के लिए है। कहानी आपको प्रभावित करेगी, प्रेरित करेगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कश्मीर में लैला के नाम से मशहूर है तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस बोलीं- यही असली सफलता होती है...