1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 11 years of film Shuddh Desi Romance Parineeti Chopra Remembers Sushant Singh Rajput
Last Modified: रविवार, 15 सितम्बर 2024 (12:43 IST)

शुद्ध देसी रोमांस की रिलीज को 11 साल पूरे होने पर परिणीति चोपड़ा को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया खास वीडियो

11 years of release of the film Shuddh Desi Romance
Film Shuddh Desi Romance : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में काम किया था। इस फिल्म में वाणी कपूर भी लीड रोल में थीं। वर्ष 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
परिणीति चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत की खूबसूरत यादें साझा की है। इस वीडियो में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस का गाना बज रहा है और परिणीति-सुशांत की झलकियां भी हैं। क्लिप को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, यह पसंद आया। मिस यू सुशांत। हमें इसमें कितना मजा आया था।
 
वीडियो में चर्चित जगहों को दिखाया गया है, जहां परिणीति और सुशांत पर ‘शुद्ध देसी रोमांस’ का टाइटल सॉन्ग फिल्माया गया था। इसमें राजसी मेहरानगढ़ किले और जोधपुर, राजस्थान के आकर्षक महलों और गलियों को दिखाया गया है। 
 
बता दें कि 'शुद्ध देसी रोमांस' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में युवा पीढ़ी के कमिटमेंट, लिव-इन रिलेशनशिप और अरेंज मैरिज के बारे में विचारों को दर्शाया गया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
कश्मीर में लैला के नाम से मशहूर है तृप्ति डिमरी, एक्ट्रेस बोलीं- यही असली सफलता होती है...