पल्लवी जोशी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील, बोलीं- बंगाल में रिलीज होने दें फिल्म द बंगाल फाइल्स
तमाम विवादों के बीच विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आखिरकार रिलीज हो गई है। इस फिल्म की कहानी 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है। फिल्म को लेकर बंगाल में काफी विवाद हो रहा है।
बंगाल के कई सिनेमाघरों ने इस फिल्म को दिखाने से मना कर दिया। वहीं अब 'द बंगाल फाइल्स' की निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर फिल्म की रिलीज में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पल्लवी ने कहा कि ममता बनर्जी ने पहले ही फिल्म को बंगाल में रिलीज न होने देने की बात कही थी।
पल्लवी जोशी ने आजतक डिजिटल से बात करते हुए पल्लवी जोशी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी फिल्म देखने और उस बंगाल में रिलीज होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि ममता बनर्जी, एक बंगाली और महिला होने के नाते, इस फिल्म को देखें और इसे बंगाल में रिलीज होने दें।
पल्लवी जोशी ने कहा, मैं उन्हें ये फिल्म दिखाना चाहती हूं। मैं ये समझती हूं कि वो एक महिला है, भारतीय हैं और मुख्यमंत्री हैं हमारे एक प्रदेश कीं। मैं चाहती हूं कि वो हमसे मिलें, हमसे बातचीत करें, हो सके तो ये फिल्म देखें। उनके भी परिवार में ऐसे लोग होंगे, जिन्होंने डायरेक्ट एक्शन डे को अपने सामने देखा होगा। नोआखली नरसंहार को अपने सामने देखा होगा।
पल्लवी ने कहा, वो खुद बंगाली हैं। तो उनको भी सेंसिटिव होना चाहिए इस विषय को लेकर। मेरी उनसे प्रार्थना है हाथ जोड़कर, एक महिला की दूसरी महिला से कि वो देखें हमारी फिल्म और उसको बंगाल में रिलीज होने दें।
द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में है।