1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra gave a surprise to her husband nick jonas video viral

प्रियंका चोपड़ा ने पति को दिया सरप्राइज, निक जोनास ने वीडियो शेयर कर कहा- थैंक्यू बेब

Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीँ प्रियंका भी अपने प्यार का इजहार करने से कतराती नहीं हैं। हाल ही में प्रियंका और निक को काम के सिलसिले में व्यस्त होने के कारण एक-दुसरे से अलग रहना पड़ा।

 
अब प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में रहने के बावजूद अपने हबी का स्वागत लंदन में बड़े ही धूमधाम से करते हुए निक को सरप्राइज दिया जिसका वीडियो निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
 
निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा दिए गए सरप्राइज का वीडियो शेयर किया। निक ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर कर प्रियंका को धन्यवाद कहते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी पत्नी ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) सरप्राइज किया। धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा। आप सबसे अच्छे हैं।'
 
इस वीडियो में निक एक अंधेरे कमरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं वह रोशनी के लिए लाइट ऑन करते हैं और कहते हैं कि तो यह हुआ। वह दिखाते हैं कि कमरे को कैसे गुब्बारों और दूसरी डेकोरेशन की चीजों से सजाया गया था। दो गुब्बारे पर लिखा था 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'मुबारक निक'। 
 
ये दिखाने के बाद निक स्माइल के साथ कहते हैं, 'ये बहुत अच्छा है, धन्यवाद बेब।' निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कई सारे फैंस कमेंट्स कर रिएक्शन दे रहे हैं।
 
बता दें की निक जोनस 27 फरवरी को अपना आगामी शो 'सैटरडे नाइट लाइव शो' बतौर गेस्ट के तौर पर ही नहीं बल्कि शो को होस्ट करते नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनास से जोधपुर में साल 2018 में हुई थी।
 
अगला लेख
अंडमान में वेकेशन एंजॉय कर रहीं इलियाना डिक्रूज, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर