शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra farhan akhtar plan bank robbery maharashtra police tweet on it the sky is pink
Written By

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने की बैंक लूटने की प्लानिंग तो महाराष्ट्र पुलिस ने दे दी वार्निंग

Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म से प्रियंका लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है। फिल्म में जायरा वसीम (आयशा) को एक गंभीर बीमारी है।


फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस ट्रेलर को देखने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को हिदायत देते हुए आईपीसी की धारा 393 को याद दिला दिया। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी जवाब दे डाला। हालांकि ये सारी बातें मजाकिया लहजे में थी।
 
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में एक जगह प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि 'एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर साथ में बैंक लूटेंगे।' उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
महाराष्ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के इस डायलॉग को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कहा, 'अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके तहत आईपीसी की धारा 393 के तहत सात साल की जेल की सजा मिलेगी।'
 
प्रियंका चोपड़ा ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- OOPS. रंगे हाथ पकड़ी गईं। अब प्लान B एक्टिव करना पड़ेगा।
 
देसी गर्ल के अलावा फिल्म के लीड एक्टर फरहान अख्तर ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने इस बात पर ट्वीट किया, 'दोबारा कैमरे के सामने डाका डालने की योजना नहीं बनाएंगे।'
 
फिल्म में प्रियंका अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के रोल में दिखेंगे। दोनों पति-पत्नी बने हैं, जायरा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी। द स्काई इज पिंक 25 देशों में रिलीज होगी। 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
 
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी की जिंदगी की सच्ची कहानी को दिखाती है। वे एक युवा लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर थीं। आयशा का जन्म 27 मार्च 1996 को दिल्ली में हुआ था। लेकिन गंभीर बीमारी पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित होने के कारण महज 18 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी।