1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra celebrate easter with daughter malti

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया ईस्टर, शेयर की मालती की क्यूट तस्वीरें

Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनास और बेयी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत आई हुई थीं। अब प्रियंका और उनका परिवार वापस अपने घर लॉस एंजेलिस पहुंच गए हैं। वहीं अब प्रियंका ने अपनी बेटी मालती के साथ पहले ईस्टर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। 

 
प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। पहली तस्वीर में मालती अपनी मां प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है जिस पर मालती मैरी फर्स्ट ईस्टर लिखा हुआ है।
 
वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वे मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई हैं और कुछ हाथ में लिए हुए नजर आ रही हैं।  जबकि आखिरी तस्वीर में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठकर डॉग्स के साथ खेल रही है। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ईस्टर संडे।' फैंस तस्वीरों पर कमेंट करते हुए प्रियंका की प्यारी सी बेटी मालती पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स', 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'लव अगेन' का भी हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सलमान खान ने फैंस को दिखाई अपनी पेंटिंग स्किल्स, तस्वीर शेयर करके ईस्टर की दी बधाई