1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra bold look grammy 2020 photos viral

ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Grammy Awards 2020
Photo : Instagram
इंटरनेशनल पॉवर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने ग्रैमी अवार्ड्स 2020 के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। रेड कार्पेट पर देखकर सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। प्रियंका और निक ने अपने ग्लैमरस अंदाज में शो एंट्री मारी।

 
प्रियंका ने अपने फैशन स्टेटमेंट से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। उनकी फोटो को देखकर लोग एक तरफ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने Ralph and Russo का डिजाइन किया व्हाइट गाउन पहना हुआ था। जिसका डीप वी प्लंगिग नेक लाइन पेट तक खुला हुआ था, जिसमें उनकी नाभि साफ दिख रही थी। इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड लुक नजर आ रहा है।
एक्सेसरीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड ईयरिंग के साथ ही रिंग भी कैरी की थी। साथ में साइड पार्टिशन ओपन स्ट्रेट हेयर और ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को शानदार बना रहे थे।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, This guy. Gammys 2020. फैंस प्रियंका के इस स्टाइल को पसंद कर रहे हैं हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं।
कुछ यूजर्स प्रियंका की ड्रेस को टेबल क्लॉथ कह रहे हैं। वहीं कुछ प्रियंका की ड्रेस को देखकर अजीबो-गरीब कमेंट करते हुए डरावना, बेकार, और गंदा ड्रेस कहकर कमेंट कर रहे हैं।
अगला लेख
बच्चन पांडे में अक्षय कुमार का नया लुक, फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित