1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra beats sunny leone most searched indian celeb

लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी को पीछे छोड़ इस मामले में आगे निकलीं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra
लॉकडाउन की वजह से न तो कोई नई फिल्म रिलीज हो पा रही है और न ही फिल्मों की शूटिंग हो रही है। ऐसे में इंटरनेट लोगों मनोरंजन का साधन बना हुआ है। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स तक इंटरनेट के जरिए पहुंच रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स की सर्च रिपोर्ट का खुलासा किया गया है।

 
ये रिपोर्ट बताती है कि गूगल पर किसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इस लिस्ट में पहला नंबर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया है। प्रियंका इंटरनेट यूजर्स की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। 
 
दूसरे नंबर सनी लियोनी का नाम हैं। सनी लियोनी को इंटरनेट यूजर्स ने 31 लाख बार सर्च किया है। सनी अपने बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बनाती हैं और उनकी हर तस्वीर वायरल रहती है। ऐसे में उनका इंटरनेट पर ज्यादा सर्च होना लाजिमी है।
 
तीसरे नंबर पर कैटरीना कैफ का नाम हैं। जिन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है। मेल सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान को जहां 21 लाख बार सर्च किया गया, वहीं रितिक रोशन को 13 लाख बार खोजा गया है। 
 
सबसे अधिक खोज की जाने वाली अन्य इंडियन सेलेब्स में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, दिशा पाटनी, सारा अली खान, करीना कपूर खान, श्रद्धा कपूर और रश्मिका मंदाना शामिल हैं। दूसरी ओर, टॉप 10 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले इंडियन मेल सेलेब्स में रोहित शर्मा, अल्लू अर्जुन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, और महेश बाबू का नाम शामिल हैं।
 
अगला लेख
शिल्पा शेट्टी की पड़ोसन को हुआ कोरोना, सुनकर पति राज कुंद्रा की हालत हुई खराब, वायरल हुआ फनी वीडियो