1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. nawazuddin siddiquis film ghoomketu will be released on zee5 may 22

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी फिल्म 'घूमकेतु' जी 5 पर होगी रिलीज, फर्स्ट लुक आया सामने

Nawazuddin Siddiqui
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतु की चर्चा काफी समय से हो रही थी, हालांकि इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई थी। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस का इंतजार खत्म हो गया हैं। मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।

 
फिल्म को जी 5 पर 22 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी फिल्म के एक दमदार पोस्टर रिलीज करके दी गई हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप, ईला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना अहम रोल में नजर आएंगे, इसके अलावा नवाज का फिल्म में लीड रोल होगा। 
 
फिल्म में कैमियो रोल के लिए अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्मकार निखिल आडवाणी भी एंट्री करेंगे। अब इतने सारे सुरपस्टार की फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
 
फिल्म की कहानी के बारे में नवाज ने कहा, 'घूमकेतु की कहानी बेहतरीन है, जो जनता को जरूर एंटरटेन करेगी। लॉकडाउन के समय में मुझे खुशी है कि हमारी कॉमेडी फिल्म को लोग अपने परिवार के साथ जी 5 पर देख सकेंगे।
 
घूमकेतु एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक राइटर की भूमिका निभा रहे हैं। ये राइटर मुंबई शहर में कामयाबी पाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। वहीं अनुराग कश्यप इस फिल्म में पुलिसवाले बने हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अनुराग ने फिल्म का निर्देशन भी किया है।
अगला लेख
'पाताल लोक' को भारत के 110 विभिन्न लोकेशन्स पर किया गया शूट