सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pratik gandhi and yami gautam to come together for a film dhoom dham
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (17:47 IST)

पर्दे पर नजर आएंगी प्रतीक गांधी और यामी गौतम की जोड़ी, यह होगा फिल्म का नाम!

Pratik Gandhi
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और यामी गौतम की जोड़ी जल्द ही साथ में पर्दे पर दिखने वाली है। दोनों फिल्म 'धूम धाम' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को ऋषभ सेठी निर्देशित कर रहे हैं।

 
बताया जा रहा है फिल्म आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनेगी। यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई की आयकॉनिक लोकेशन पर होगी। इसकी शूटिंग मार्च तक शुरू होने की उम्मीद है।
 
खबरों के अनुसार 'धूम धाम' एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसे मुंबई के कई प्रतिष्ठित स्थानों पर शूट किया जाएगा। प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर शुरू हो चुका है और इसे शहर में शुरू से अंत तक के शेड्यूल में शूट किया जाएगा। प्रतीक और यामी ने भी फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
 
ये भी पढ़ें
कभी बॉलीवुड में चलता था इनका सिक्का, आखिरी समय में हो गए पैसों के मोहताज