1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Lata Mangeshkar, Health Report,

Lata Mangeshkar, Health Report, लता मंगेशकर की हालत नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया शिफ्ट

Lata Mangeshkar
प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गौरतलब है कि कोविड और निमोनिया के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में 8 जनवरी को भर्ती कराया गया था। 
 
लता का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी (ब्रीच कैंडी अस्पताल) ने कहा कि लता मंगेशकर की स्थिति नाजुक है। वे वेंटिलेटर पर हैं। अभी भी आईसीयू में हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। 


 
पिछले दिनों वेंटिलेटर हटा दिया गया था और कहा गया था कि लता की हालत में सुधार है। उनकी कोविड रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।