पत्नी पोनी वर्मा संग प्रकाश राज ने फिर लिए सात फेरे, शेयर की तस्वीरें
साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने एक बार फिर अपनी पत्नी पोनी वर्मा के साथ सात फेरे लिए है। दरअसल, 24 अगस्त को प्रकाश राज की शादी को 11 साल पूरे हुए है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए कपल ने दोबारा फेरे लिए।
इस बात की जानकारी खुद प्रकाश राज ने एक पोस्ट के ज़रिए दी है। प्रकाश राज ने ट्वीट किया, हमने आज रात फिर से शादी की.. क्योंकि हमारा बेटा वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।
We got married again tonight..because our son #vedhant wanted to witness it . Family moments #bliss pic.twitter.com/Vl29VlDQb4
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 24, 2021
इन तस्वीरों में प्रकाश राज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वो सभी बेहद खुश दिख रहे हैं। एक तस्वीर में प्रकाश अपनी पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं।
“It turned out so right.. for strangers in the night” .. thank you my darling wife .. for being a wonderful friend.. a lover and a great co traveller in our life together.. #happyweddinganniversary @PonyPrakashraj pic.twitter.com/xPVZb6Ibb9
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 24, 2021
इसके अलावा प्रकाश राज ने अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'यह बहुत सही निकला। रात में अजनबियों की तरह। धन्यवाद, मेरी प्यारी पत्नी। एक प्यारा दोस्त होने के लिए। एक प्रेमी जिंदगी के सफर का साथी होने के लिए।
बता दें कि प्रकाश राज ने साल 2009 में अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 45 साल की उम्र में पोनी से शादी रचाई थी। उन्होंने साल 2010 में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पोनी से शादी की थी।

