1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas starrer film kalki 2898 ad new release date out

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, कल्कि 2898 के नए पोस्टर के मेकर्स ने अनाउंस की फिल्म की रिलीज डेट

Movie Kalki 2898 AD New Release Date
Kalki 2898 AD New Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन की इस साइंस-फिक्शन मूवी में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट को मेकर्स कई बार पोस्टपोन कर चुके हैं। फिल्म 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लोकभसा चुनाव के चलते इसे आगे खिसका दिया गया। अब मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। 
 
मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। 'कल्कि 2898 एडी' की नई रिलीज डेट 27 जून, 2024 है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'कल को बेहतर बनाने के लिए पूरी फोर्स एक साथ आ रही है।'
 
साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाने वाली 'कल्कि 2898 एडी' नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित एक बहुभाषी फिल्म हैं। पिछले साल सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में अपनी अभूतपूर्व शुरुआत के बाद इस महान रचान ने धूम मचा दी और बड़े पैमाने पर वैश्विक प्रशंसा पाई है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
लेबर पेन के दौरान आमिर खान एक्स वाइफ रीना को दे रहे थे टिप्स, पड़ गया था थप्पड़