शनिवार, 6 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sussanne Khan and Zayed Khan mother Zarine Khan passes away at 81
Last Modified: शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (14:04 IST)

रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन की मां जरीन कतरक का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Hrithik Roshan's mother-in-law passes away
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबरों के अनुसार उन्हें 7 नवंबर की सुबह कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
 
जरीन कतरक सुपरस्टार रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायेद खान की मां थीं। जरीन के अचानक चले जाने से पूरा परिवार सदमे में हैं। जरीन के निधन की खबर सामने आते ही कई सेलेब्स उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं। 
 
1944 में बेंगलुरु के पारसी परिवार में जन्मीं जरीन कतरक भारतीय एक्ट्रेस, इंटीरियर डिजाइनर और कुकबुक की राइटर थीं। उन्होंने 1963 में फिल्म 'तेरे घर के सामने' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी खूबसूरती और शांत स्वभाव के लिए जानी जाने वाली जरीन ने भारत को फैशन इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। 
 
जरीन कतरक अपने ऑन-स्क्रीन काम के अलावा एक्टर-डायरेक्टर संजय खान से शादी के बाद भी खूब चर्चा में रही हैं। एक्टिंग डेब्यू के तीन साल बाद 1966 में उन्होंने संजय खान संग शादी रचा ली थी। 
 
ये भी पढ़ें
स्पाई थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, श्रीकांत तिवारी बने मोस्ट वांटेड क्रिमिनल